AMIT LEKH

Post: सीमा पर दिखा भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम

सीमा पर दिखा भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर

SSB जवानों की कलाई पर छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र, भावुक हुआ भारत–नेपाल सीमा का माहौल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारत–नेपाल सीमा पर बुधवार को भाईचारे, स्नेह और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

फोटो : संतोष कुमार

सीमा जागरण मंच एवं मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में कोचिंग की छात्राओं ने सीमा की सुरक्षा में तैनात SSB के वीर जवानों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षा-सूत्र बांधते समय छात्राओं ने जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों और क्षेत्र की बेटियों के बीच भाई-बहन का यह भावनात्मक रिश्ता उपस्थित लोगों के लिए भी बेहद खास और यादगार रहा।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और भाईचारे का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के श्री प्रेम जी, डॉक्टर संजय जी, शिक्षक संतोष जी, SSB के वीर जवानों सहित मंच के सम्मानित सदस्यगण एवं मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज की छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान त्योहारों के अवसर पर भी अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं।

जवानों कि कलाईयो पर बहनों ने बाँधी रक्षा सूत्र

ऐसे में बेटियों द्वारा जवानों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधना उनके प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता व्यक्त करने का सुंदर माध्यम है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षा का यह पवित्र बंधन केवल परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि उन वीर जवानों तक भी पहुंचता है जो देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सीमा जागरण मंच के सभी सम्मानित सदस्यों, SSB के जवानों एवं मां सरस्वती कोचिंग क्लासेज की छात्राओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Recent Post