AMIT LEKH

Post: ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, रक्षाबंधन पर लोगों को हुई परेशानी

ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, रक्षाबंधन पर लोगों को हुई परेशानी

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

क्षेत्रीय कनीय अभियंता संतोष सावंत की देखरेख में बिजली कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी को दूर किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, संवाददाता

एकमा, (सारण)। विद्युत वितरण केंद्र एकमा के नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में ब्लॉक रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय मोड़ के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाए गए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुक्रवार को करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

फोटो : संवाददाता

बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग के मानव बल जनमेजय कुमार जायसवाल, छोटू कुमार शर्मा, भोलू कुमार, चंदन कुमार, अंगद कुमार, छोटू कुमार एवं मुन्ना कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। क्षेत्रीय कनीय अभियंता संतोष सावंत की देखरेख में बिजली कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी को दूर किया। इसके बाद शाम करीब चार बजे के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय दुकानदारों और बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दिन करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ दुकानदारों एवं अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी हुई। वहीं, बिजली विभाग के कर्मियों की तत्परता से शाम तक खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल किए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Recent Post