AMIT LEKH

Post: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, ओवरटेकिंग में सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 28 अगस्त 26 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु विशेष अभियान पश्चिम चम्पारण पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजनों एवं वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज स्टेशन चौक एवं बस स्टैंड, बेतिया के आसपास विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया।

फोटो : मोहन सिंह

अभियान में पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चम्पारण, बेतिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं यातायात थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं बस चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, ओवरटेकिंग में सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बाँधकर उनसे स्वयं तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के अमूल्य जीवन की रक्षा के प्रति जिम्मेदार एवं सजग रहने की अपील की गई।

महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। पश्चिम चम्पारण पुलिस आमजनों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाएं तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

“बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है”

Leave a Reply

Recent Post