रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
नारायणी गंडकी महा आरती में नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से मृत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि
स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 158 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम संपन्न
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। वाल्मीकिनगर-भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर 158 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुखिया रवि कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि मानवाधिकार के जिला उपाध्यक्ष जहीर अंसारी, संयुक्त सचिव दिनेश कुशवाहा,राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, समाजसेवी संगीत आनंद, कलाकार शिवचंद्र शर्मा, कामेश्वर श्रीवास्तव, निर्माता अरविंद अकेला,सत्येंद्र कुमार पांडे,शत्रुघ्न कुमार गुप्ता,नंदरानी देवी, पूनम देवी, आस्था कुमारी, गायक रुदल अलबेला, डॉक्टर नंद महतो, अर्णव पांडे, एवं राजा कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

संगम तट पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर मित्र देश नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेपाल में 26 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा और उससे उत्पन्न हुई स्थिति पर चर्चा करते हुए श्रद्धालु भावुक हो उठे। महाआरती के दौरान नारायणी एवं गंडक नदी के आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जन धन की क्षति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए आपदा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु आगत अतिथियों के बीच औषधीय गुण वाले पौधों का वितरण किया गया।

संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सड़कों पर भटकने वाले लावारिस दिव्यांग जनों के लिए ,मानसिक बीमारों के लिए दरिद्र नारायण भोज आयोजन किया जाता है, जो एक सराहनीय पहल है। रवि गुप्ता ने संस्था को हर संभव सहायता देने की बात कही।सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य अतिथि रवि कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार पांडे, जहीर अंसारी, दिनेश कुमार कुशवाहा, शिवचंद्र शर्मा, कामेश्वर श्रीवास्तव, डॉक्टर नंद महतो, निर्माता अरविंद अकेला, गायक रुदल अलबेला, अर्णव पांडे,आदि अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी की विधिवत पूजा अर्चना कर विश्व शांति, मानव कल्याण एवं भारत नेपाल के मधुर संबंधों की कामना की। महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूरा बेलवा घाट परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। महाप्रसाद की व्यवस्था निर्माता अरविंद अकेला एवं होटल पूर्वा के प्रबंधक चंदन जायसवाल द्वारा की गई। विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई ,संरक्षक विजय कुमार, विजय कुमार गुप्ता,पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ,लक्ष्मण कुमार सोनी, मुकेश कुमार,चंदन मिश्रा,अखिलानंद, स्वास्थ्य कर्मी और समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता आदि के प्रति आभार प्रकट किया गया। संचालन सत्येंद्र कुमार पांडे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी संगीत आनंद ने किया। कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की गई।








