AMIT LEKH

Post: राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेपीयू में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेपीयू में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बिहार के कुलाधिपति द्वारा सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 28, 29 और 30 अगस्त को विभिन्न खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

छपरा, (सारण)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के बीच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और आपस में शतरंज के मुकाबले खेले।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उदय शंकर ओझा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों को मोबाइल संस्कृति से दूर रहकर खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बिहार के कुलाधिपति द्वारा सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 28, 29 और 30 अगस्त को विभिन्न खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान का स्लोगन “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” है। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेयी के दिशा-निर्देश पर विश्वविद्यालय क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों में भी तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा निदेशक प्रो. राजेश नायक ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा सिंह महाविद्यालय, राम जयपाल महाविद्यालय, राजेंद्र महाविद्यालय, एचआर महाविद्यालय अमनौर, जगदम महाविद्यालय छपरा, जेपीएम महाविद्यालय छपरा तथा डीएवी कॉलेज सिवान सहित अन्य महाविद्यालयों में भी खेल एवं फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post