AMIT LEKH

Post: रोमांचक मुकाबले में दिघवारा ने जीता एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब

रोमांचक मुकाबले में दिघवारा ने जीता एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब

रिपोर्ट : छपरा डेस्क

रोमांचक मुकाबले में दिघवारा ने जीता एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
दिघवारा, (सारण)। सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के आमी में आयोजित एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। प्रतियोगिता में दिघवारा, नयागांव, परसा और इसुआपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर दिघवारा की टीम ने इसुआपुर को 12 अंकों से हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया, जबकि इसुआपुर की टीम उपविजेता रही।

फोटो : संवाददाता

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिघवारा और नयागांव के बीच खेला गया, जिसमें दिघवारा ने नयागांव को छह अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इसुआपुर ने परसा की टीम को 13 अंकों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में दिघवारा और इसुआपुर की टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आखिरकार दिघवारा ने बेहतर रणनीति और दमदार प्रदर्शन के बल पर इसुआपुर को 12 अंकों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह :

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। विधायक ने राज्य सरकार की मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, सारण में खेल सुविधाओं के विकास तथा खेल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर खिलाड़ियों से संवाद भी किया।

छाया : अमिट लेख

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी दीपक कुमार सिंह, ऋषभ कुमार सिंह एवं पवन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। समापन समारोह में नरेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, उमाशंकर सिंह, हरिओम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Recent Post