AMIT LEKH

Post: चोरी की भैंस के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी की भैंस के साथ चोर गिरफ्तार

संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी अफरोज अंसारी, पिता कमरुल अंसारी के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (संवाददाता)। जिला मे लगातार हो रही भैंस चोरी मामले मे त्वरित कार्यवाई करते हुए आदापुर थानाध्यक्ष रुपम कुमारी के ने चोरी की भैंस के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी अफरोज अंसारी, पिता कमरुल अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रुपम कुमारी ने बताया कि पुलिस को चोरी की भैंस के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के छौरहिया पोखर चौक के पास छापेमारी कर आरोपी को चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Recent Post