रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
शुरुवाती व्यवधान के बाद वार्ड 16 में जारी विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर के प्रति स्थानीय लोगों ने जताया आभार
जल जमाव के बावजूद निजी भूखंड से नाला निर्माण में विवाद सुलझाने के बाद कार्य में तेजी पर महापौर ने जताया संतोष
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र के स्थित कमलनाथ नगर में आरसीसी नाला एवं सड़क उन्नयन कार्य को लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थलीय निरीक्षण किया। सुमन पांडेय के घर से प्रेमचंद्र मिश्रा के घर तक देवानंद जी के घर होते हुए नाला एवं सड़क उन्नयन का कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति, प्रयुक्त सामग्री तथा स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित एजेंसी को गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि नगर निगम की विकास योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। यहां उल्लेखनीय है कि भारी जल जमाव के बावजूद निजी भूखंड से नाला निर्माण में विवाद का समाधान के बाद कार्य में तेजी पाकर महापौर ने संतोष जताते हुए निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। कार्यादेश में इस योजना को 13.74 लाख में स्वीकृति दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने योजना के लिए महापौर श्रीमती सिकारिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में नाला और सड़क की समस्या लंबे समय से आवागमन तथा जल निकासी में परेशानी का कारण बनी हुई थी। योजना के शुरू होने से लोगों में सुविधा की उम्मीद जगी है। नागरिकों ने क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए योजना शुरू कराने तथा स्थल पर पहुंचकर कार्य की लोगों ने कहा कि बेहतर नाला और सड़क निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी, आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था को नई गति मिलेगी। गुणवत्ता की निगरानी करने के लिए भी महापौर गरिमा देवी सिकारिया के प्रति आभार जताया।








