AMIT LEKH

Post: चंद्रावत नदी के जल स्तर की सतत् निगरानी एवं सभी राहत कार्य हेतु तैयारी

चंद्रावत नदी के जल स्तर की सतत् निगरानी एवं सभी राहत कार्य हेतु तैयारी

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

सभी घाट पर पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मी तथा संसाधन उपलब्ध हैं एवं चंद्रावत नदी में बह कर आने वाली जल कुंभी तथा कचरे को लगातार जेसीबी मशीन से साफ किया जा रहा है जिससे जल निकासी और सुचारू रूप से संभव हो

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित द्वारा गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र एवं चंद्रावत नदी के जल स्तर को देखते हुए संबंधित वार्डों का स्थल निरीक्षण वार्ड पार्षद, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

नगर निगम प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी घाट पर पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मी तथा संसाधन उपलब्ध हैं एवं चंद्रावत नदी में बह कर आने वाली जल कुंभी तथा कचरे को लगातार जेसीबी मशीन से साफ किया जा रहा है जिससे जल निकासी और सुचारू रूप से संभव हो। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं सफाई कर्मियों को तत्परता , सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम बेतिया द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें , घाट तथा पुल पर भीड़ न लगाए, सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नगर निगम प्रशासन तथा जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को तुरंत दे।

जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष/ District Control Room-

06254- 247002
06254- 247003

Leave a Reply

Recent Post