AMIT LEKH

Post: स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पितरों पर आधारित कार्यक्रम संपन्न

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पितरों पर आधारित कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

दुर्गा मंदिर में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन

इस कलयुग में भक्ति से ही मुक्ति मिलती है- ध्रुव नारायण साह

सत्संग भजन से मन को शांति मिलती है- मृदुला

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मुजफ्फरपुर, (एक प्रतिनिधि)। पितृ पक्ष के अवसर पर स्वर्गीय कामेश्वर सिंह जनशक्ति की पुण्य स्मृति में अघोरिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

कार्यक्रम का शुभारंभ पुजारी राजीव मिश्रा समाजसेवी ध्रुव नारायण साह , एवं सत्संगी महिला मृदुला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों की खूब सराहना हुई । मृदुला ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा छोटे बड़े दैव स्थलों स्थलों में विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को नई दिशा दी जा रही है।

छाया : अमिट लेख

आचार्य पंडित राजीव मिश्रा ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। ध्रुव नारायण साह ने कहा कि इस कलयुग में भक्ति से ही मुक्ति मिल सकती है । देर रात तक तालियां बजा कर भक्त गण झूमते रहे। भजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर गौरी देवी, बबिता देवी, भूमिका सराहनीय रही। आगामी 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर वाल्मीकि नगर में आयोजित होने वाली 160 वीं नारायणी गंडकी महा आरती के निमित्त भक्तों को आमंत्रित किया गया। संचालन मृदुला ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुजारी राजीव मिश्रा ने किया। आरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post