संकलन : छपरा डेस्क, 01 अक्टूबर 2026
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय के साथ मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक माह के वेतन का चेक सौंपा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (एक प्रतिनिधि)। बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय के साथ मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक माह के वेतन का चेक सौंपा। तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह चेक सौंपते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।








