रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 02 अक्टूबर 2026
भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि पिछले एक माह पूर्व पूर्व नेपाल के त्रिशूली नदी में आई भिषण बाढ़ के कारण नेपाल के करीब 13 बांध क्षतिग्रस्त हो गया था और तीन दिनों से नेपाल एवं बिहार में हुई लगातार भारी वारिस के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण में इस बार आई बाढ़ को अप्रत्याशित बताते हुए पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि पिछले एक माह पूर्व पूर्व नेपाल के त्रिशूली नदी में आई भिषण बाढ़ के कारण नेपाल के करीब 13 बांध क्षतिग्रस्त हो गया था और तीन दिनों से नेपाल एवं बिहार में हुई लगातार भारी वारिस के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है।

गंडक नदी में आई भीषण बाढ़ से बाल्मीकि नगर, योगापट्टी, बैरिया एवं नौतन प्रखंड में भारी क्षति हुई है। जिसका निरीक्षण व आकलन स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया है। इसके लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से बचाव एवं राहत कार्य में तत्पर है। सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सामूहिक भोजन, सुखा खाना से लेकर आवश्यक जीवन उपयोगी सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
दो जायसवाल ने कहा कि सरकार शीघ्र ही बाढ़ पीड़ितों को कुछ आर्थिक मदद की भी योजना बना रही है। साथ ही जिनका फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है उन्हें भी मुआवजा देने की सरकार द्वारा जल्दी फैसला लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही टूटे चंपारण तटबंध का मरम्मत कर लिया जाएगा, जिसका काम युद्ध स्तर पर किया भी जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ नौतन विधायक नारायण प्रसाद भी मौजूद रहे।








