रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 अक्टूबर 2026
प्रमुख पर्वों के अवसर पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा आपराधिक घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से पश्चिम चम्पारण पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निशुल्क रात्रिकालीन बस सेवा प्रारंभ की गई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। दुर्गा पूजा एवं आने वाले अन्य प्रमुख पर्वों के अवसर पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा आपराधिक घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से पश्चिम चम्पारण पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निशुल्क रात्रिकालीन बस सेवा प्रारंभ की गई है।

इस विशेष बस सेवा के तहत रात्रि 09:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बेतिया पुलिस की इस पहल का उद्देश्य देर रात आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है। इस रात्रिकालीन बस सेवा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा पुलिस केंद्र, बेतिया से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया।
पश्चिम चम्पारण पुलिस की यह पहल त्योहारों के दौरान आम नागरिकों एवं बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्धारित रूट निम्नवत है बेतिया रेलवे स्टेशन –समाहरणालय चौक–बेतिया बस स्टैंड–आईटीआई–चेक पोस्ट–सोवा बाबू चौक–राजदेवरी–तीन लालटेन चौक–छावनी–मनुआपुल
“बेतिया पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण पर्व-त्योहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है”








