रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 10 अक्टूबर 2026
ग्रामीणों ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, सड़क व नाली की समस्याओं से कराया अवगत
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा/मांझी, (सारण)। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सांसद ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार करने, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुख रही। सांसद श्री सिग्रीवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पप्पू, विजय देशबंधु पांडेय उर्फ दही बाबा सहित गांव के कई गणमान्य लोगों में विनोद कुमार सिंह बिंदु, सुभाष चंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व जिला पार्षद नीरज कुमार सिंह, अभय नारायण सिंह, पूर्व बीडीसी अनिल कुमार सिंह, कपिल देव दुबे, मंटू सिंह, काशीनाथ सिंह और अजय राय सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।








