AMIT LEKH

Post: सहोदरा थाना की अभिरक्षा में हुई एक अभियुक्त की मौत के मामले में थाना अध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सहोदरा थाना की अभिरक्षा में हुई एक अभियुक्त की मौत के मामले में थाना अध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 12 अक्टूबर 2026

एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में ले जाने के दौरान हुई मौत के संबंध में एसपी ने किया थाना अध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी को  निलंबित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 12 अक्टूबर 26 को सहोदरा थाना कांड संख्या-65/25, दिनांक 02.08.2025, एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में ले जाने के दौरान हुई मौत के संबंध में पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण, बेतिया कुमार गौतम द्वारा सख्त कदम उठाते हुए सहोदरा थाने के निम्नलिखित पदाधिकारियों/कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
1-पु०अ०नि० रवि शंकर कुमार, थानाध्यक्ष, सहोदरा थाना
2-पु०अ०नि० अरुण कुमार
3-सिपाही/1453 सौदागर कुमार यादव
4-सिपाही/1451 राज किशोर ऋषि
5-सिपाही/1454 कुंदन कुमार
6-चालक सिपाही/07 सुमन कुमार

Leave a Reply

Recent Post