AMIT LEKH

Post: सोनबरसा और घोरहट मठिया लूटकांड का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

सोनबरसा और घोरहट मठिया लूटकांड का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

रिपोर्ट : 12 अक्टूबर 2० अक्टूबर 2026

दाउदपुर के ज्वेलर्स दुकानदार के पास से लूटे गए जेवरात बरामद, दुकानदार भी गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, संवाददाता

छपरा/मांझी, (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा और घोरहट मठिया में हुए लूटकांडों का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एएसपी सह एसडीपीओ छपरा सदर-2, एकमा- प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं। वहीं, लूट के जेवरात खरीदने के आरोप में दाउदपुर के एक ज्वेलर्स दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों लूटकांडों को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने लूटे गए जेवरात दाउदपुर स्थित एक आभूषण दुकान में बेच दिए थे। मामले की जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान में छापेमारी की। इस दौरान लूट के जेवरात बरामद किए गए और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को दोनों लूटकांडों की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस लूट की घटनाओं में उनकी भूमिका और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों का अन्य आपराधिक घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Recent Post