AMIT LEKH

Post: पुलिस अधीक्षक बेतिया ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक बेतिया ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 17 अक्टूबर 2026

एसपी बेतिया ने पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 17 अक्टूबर 26 को पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा नगर, मुफस्सिल, काली बाग, मझौलिया थाना क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छाया ; अमिट लेख

उक्त अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

“बेतिया पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण पर्व आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है”

Leave a Reply

Recent Post