रिपोर्ट : पटना डेस्क, 31 अक्टूबर 2026
विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जानकारी देना है उद्देश्य : कृषि मंत्री
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (रमेश ठाकुर)। मिट्टी के संरक्षण और नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों के 629 पीएम श्री एवं राजकीय विद्यालयों में मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह पहल पूरी की जाएगी। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी मिट्टी की गुणवत्ता को वैज्ञानिक तरीके से समझ सकेंगे और उसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे। मंत्री ने बताया कि इस दिशा में अब तक 160 पीएम श्री उच्च विद्यालयों में ऐसी प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही बेहतर कृषि उत्पादन और सुरक्षित भविष्य का आधार है।

