रिपोर्ट : वैशाली डेस्क, 21 नवम्बर 2026
मोदी की एक झलक पाने के लिए पार्टी ही नहीं विपक्ष के लोगों की भी भारी भीड़ देखी गई एवं लोगों में कार्यक्रम को ले विशेष उत्साह देखा गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
राजापाकर, (राजेन्द्र कुमार)। छोटे-छोटे बच्चे मोदी का कट आउट लगाकर मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. एवं काफी उत्साह से भरे हुए थे। पूछने पर बताया कि मोदी को देखने आए हैं। आज से पहले कभी नहीं देखा। वही जीविका महिलाओं की भी कार्यक्रम में भारी भीड़ देखी गई। सभा स्थल के पार्किंग जोन में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बसो की लंबी कटारे देखी गई। मोदी की एक झलक पाने के लिए पार्टी ही नहीं विपक्ष के लोगों की भी भारी भीड़ देखी गई एवं लोगों में कार्यक्रम को ले विशेष उत्साह देखा गया। जाफरपट्टी पंचायत की सभी सरके भीड़ से जाम की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे पुलिस प्रशासन द्वारा उसे रास्ता क्लियर कर लोगों को सभा स्थल तक पहुंचने में मदद किया गया। जिविका महिलाओं को खासकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत से बसों द्वारा सुबह 6 बजे ही सभा स्थल तक पहुंचाया गया। बसों में खाने पीने की भी विशेष व्यवस्था जीविका संगठन द्वारा की गई थी।

