AMIT LEKH

Post: माइनिंग टूरिज्म की पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना झारखंड

माइनिंग टूरिज्म की पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना झारखंड

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 21 नवम्बर 2026

IITF-2026 में सक्रिय कोयला खदानों के भ्रमण और आधुनिक खनन प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (रमेश ठाकुर)। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड अपनी अनूठी माइनिंग टूरिज्म पहल को लेकर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने खनन पर्यटन की पहल शुरू की है। इस पहल के माध्यम से पर्यटकों को सक्रिय कोयला खदानों का भ्रमण कर खनन प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। खान एवं भूविज्ञान विभाग, झारखंड सरकार की ओर से व्यापार मेले में लगाए गए झारखंड पवेलियन में राज्य की समृद्ध खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यहां लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट और चूना पत्थर सहित कई प्रमुख खनिजों को प्रदर्शित किया गया है। माइनिंग टूरिज्म के तहत पर्यटक खदानों में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक मशीनों, खनन प्रक्रिया और देश की अर्थव्यवस्था में इस क्षेत्र के योगदान को समझ सकते हैं। यह पहल पर्यटन के साथ खनन क्षेत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। IITF-2026 के जरिए झारखंड सरकार राज्य की खनिज संपदा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को भी सामने रख रही है।

Leave a Reply

Recent Post