बिहार के गांव में जमीनी हकीकत जानने के लिए जीरो ग्राउंड में पहुंचे वाल्मीकि नगर ठाढ़ी गांव पहुंचे राज्पाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर
जमीनी हकीकत जानकर गदगद हुए राजपाल, सरकारी स्तर पर हो रहे कार्य
✍️ सह-संपादक
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर ने पत्रकारों को बताया कि बिहार में सरकारी योजनाओं की क्या जमीनी हकीकत क्या है। इससे जानने के लिए वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के ठाढी गांव में पहुंचे हैं।
वाल्मीकिनगर में पंचायत राज पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर राज्यपाल ने ग्राउंड जीरो पर चल रही योजनाओं का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में राजपाल ने कहा कि वह वाल्मीकिनगर के इलाके में जमीनी हकीकत को जानने के लिए दो दिनों के दौरा पर वाल्मीकिनगर पहुंचे हैं। वाल्मीकिनगर पहुंचने पर सम्मान के साथ राज्यपाल को सरकारी योजनाओं से भी रूबरू कराया गया। साथ हीं लाभुकों से भी पीएम आवास योजना, इंदिरा गांधी पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना आदि कि विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि बिहार को जानने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं और बिहार में सरकार अच्छा दिशा में काम कर रही है।
राज्यपाल के आने के बाद अतिथि भवन में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और वहां से ठाढ़ी गांव के लिए प्रस्थान कर गए। गांव में घूम कर लोगों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि हर संभव आप लोगों की लाभ मिलेगा। ठाढी गांव भ्रमण के दौरान लोगों से जमीनी हकीकत को लेकर रूबरू हुए। इतना ही नही आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 132 ठाढी गांव में गए। जहां गोद भराई की कार्यक्रम की गई। वहां फुल से जोरदार तरीके से आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा स्वागत किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं से पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, स्वच्छता के बारे में लोगों से जानकारी ली। इतना ही नहीं लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जमीनी हकीकत पर सरकारी अधिकारी कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डीएम पश्चिम चंपारण दिनेश कुमार राय, डीआईजी जय कांत ,अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा, बगहा एसडीएम डॉ अनुपमा सिंह, बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव, डीडीसी अनिल कुमार, बगहा-एक बीडीओ कुमार प्रशांत ,बगहा 2 सीओ दीपक कुमार एवं बीडीओ जय राम चौरसिया आदि शामिल रहे।








