AMIT LEKH

Post: डीजे लदे पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत

डीजे लदे पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत

कोरनडिहरी गांव में शनिवार की रात डीजे लदे पिकअप की चपेट में आने से बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल संवाददाता

-अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी गांव में शनिवार की रात डीजे लदे पिकअप की चपेट में आने से बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते शादी का माहौल गम में बदल गया। जानकारी के अनुसार मृत बालक सहार थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी गांव वार्ड नंबर 9 निवासी अरुण पासवान का 10 वर्षीय पुत्र राजा कुमार एवं वह तीसरी कक्षा का छात्र था। मृत बालक के परिजन राम शुभक ने बताया कि गांव के ही काम का पासवान की बेटी कविता कुमारी का शनिवार की देर शाम बारात आई थी और उसमें नाच भी आई थी। शनिवार की रात जब वे बारातियों को नाश्ता खिला रहे थे। उसी बीच अरुण पासवान नाच देखने के लिए डीजे लदे पिकअप के पीछे जाकर खड़ा हो गया।तभी अचानक डीजे लदे पिकअप वाले ने पिकअप बैक कर दिया। जिसके कारण डीजे लदे पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत बालक अपने तीन भाइयों में छोटा था। मृत बालक के परिवार में मां अनीता देवी व दो भाई सत्यम कुमार एवं लक्की कुमार है। घटना के बाद मृत बालक के घर मे कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत बालक की मां अनिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.

Recent Post