AMIT LEKH

Post: व्यवसायी से हथियार के बल पर पांच लाख की लुट

व्यवसायी से हथियार के बल पर पांच लाख की लुट

चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यवसायी थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी रविंद्र प्रसाद के साथ लूटपाट की गई है

✍️ दिवाकर पाण्डेय न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। पूर्वी चम्पारण जिला में बेखौफ अपराधियो ने एक बड़ी लुट की घटना को अंजाम दिया है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लगभग पांच लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषणों को लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक अपराधी भाग निकले। घटना कि सूचना मिलने मिलते ही चिरैया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित सोना कारोबारी से पूछताछ करने में जुटी है। चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यवसायी थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी रविंद्र प्रसाद के साथ लूटपाट की गई है। पुछताछ में पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि खोड़ा चौक पर हमारा आभूषणों की दुकान है। व्यवसायी ने बताया कि वह घर से निकलकर दुकान की ओर अपने बाइक से जा रहा था। इसी बीच सरेही पहुंचते ही रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाईक को रोका। उसके बाद हथियार का भय दिखाकर बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषणों को लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि उन अपराधियों ने लगभग पांच लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण को लूटकर फरार हो गया है।

Comments are closed.

Recent Post