रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 27 सितम्बर 2026
जिला आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड में, जिला प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नज़र
देवघाट नेपाल से पत्राचार के माध्यम से मिली विभागीय जानकारी के अनुसार अपराहन 3.35 बजे कुल 652800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया है
गंडक बराज ने 4 बजे दिन में छोड़ा 4, 64 950 क्यूसेक पानी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गंडक नदी में संभावित भारी जलस्राव एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा बचाव एवं राहत टीमों की अद्यतन तैनाती निम्न प्रकार सुनिश्चित की गई है :

1. बगहा-2 अंचल :
NDRF: 30 सदस्यीय टीम (04 नावों के साथ) तैनात।
SDRF: 08 सदस्यीय 2 टीम (कुल 04 नावों के साथ) तैनात।

2. मधुबनी अंचल :
08 सदस्यीय रेस्क्यू टीम (02 नावों के साथ) तैनात।

3. बेतिया अनुमंडल :
08 सदस्यीय रेस्क्यू टीम (02 नावों के साथ) किसी भी त्वरित कार्रवाई हेतु ‘रेडी पोजीशन’ (Standby मोड) में रखी गई है।
सभी संबंधित टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और जीरो-आवर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मुस्तैद हैं।
Gandak Barrage Valmikinagar
Date- 27/09/2026. Time-04:00 PM
Barrage U/S Discharge- 4,74,950cusec
Barrage U/S level- 363.80ft
Barrage D/S level- 362.10ft
E.M.C- Nil cusec
M.W.C- Nil cusec
D/S Discharge- 4,74,950 cusecs( R )
Devghat (Nepal) WL 11.66 at 03.35 pm corresponding calculated discharge 652800 Cusecs .
trend (F)








