AMIT LEKH

Post: सर्पदंश से वृद्धा की मौत, सारण के पानापुर थाना क्षेत्र की घटना

सर्पदंश से वृद्धा की मौत, सारण के पानापुर थाना क्षेत्र की घटना

मृत महिला धनौती गांव निवासी महेश राय की 50 वर्षीय पत्नी छाठो देवी बताई जा रही है

रिपोर्ट: प्रदीप कुमार

– अमिट लेख
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में शुक्रवार की शाम सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला धनौती गांव निवासी महेश राय की 50 वर्षीय पत्नी छाठो देवी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम छाठो देवी शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डांस लिया। स्वजनो ने बताया कि उसे इलाज के लिए पोखरेड़ा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post