AMIT LEKH

Post: विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गोष्टी का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता गोष्टी का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पर्यावरण संस्कृति रक्षक मंच वैशाली बिहार के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को पौधोरोपण किया

✍️ रामबालक राम
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ब्यूरो)। मोतिहारी जिला के चकियाअनुमंडल मुख्यालय स्थित एसआरएपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पर्यावरण संस्कृति रक्षक मंच वैशाली बिहार के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को पौधोरोपण किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. डॉ रंजीत कुमार दिनकर कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने की। इस दौरान डॉ रंजीत कुमार दिनकर ने कहा कि जल जंगल और जमीन पर्यावरण के प्रमुख घटक है इसके बीना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्राकृतिक का सबसे तेज एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने वाला प्राणी अपने कर्तव्य से दूर हो रहा है जिसका कुप्रभाव अति वर्षा तो कभी सुखाड़ आदि के रूप में दिखाई देने लगा है। पुरा विश्व पर्यावरण की संकट से त्रस्त है। पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 5 जून 1972 संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। वहीं प्रो अजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग के इस्तेमाल व अंधाधुंध हरे वृक्ष की कटाई आदि से पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। विश्व पर्यावरण दिवस 20 23 प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति आमजन को संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही डॉ प्रो संजीव कुमार राम तथा प्रो डॉ रामाकांत पांडेय व डॉ उत्तम कुमार एवं प्रो राजेंद्र प्रसाद , डॉ गीतांजलि, डॉ दीपक रजक सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर संजीव कुमार ,विंदेश्वरी पासवान ,उपेंद्र कुमार, कमलेश प्रसाद यादव, मो रियाज ,विपिन कुमार, रवि कुमार, पूनम कुमारी, प्रीति कुमारी ,किरण कुमारी, इस्तेखार अली, गुलाम नबी, कुमार रितेश सहित अन्य मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post