पकड़ीदयाल, (पप्पू पंडित)। पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल स्थित मां गिरिजा देवी विवाह भवन में पूर्व विधायक शिवजी राय द्वारा आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम के अवसर पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, मंत्री सुनील कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, मधुबन के पूर्व विधायक शिवजी राय ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अनुसूचित जाति-जनजाति महादलित समाज के उत्थान के प्रति बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रासंगिकता बताते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास के बारे में चर्चा की। विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी पूर्व विधायक शिवजी राय आदि ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के समाज निर्माण में सीएम नीतीश कुमार की मुख्य भूमिका है, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की साेंच को धरातल पर उतारने के लिए बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। भाजपा के ऊपर हमला बोलते हुए उन्होंने, कहा कि 2024 में यदि भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो इस देश में अंग्रेजों जैसा शासन चलेगा। जिस तरह महादलित अनुसूचित जाति को मंदिर में जाने के लिए रोका जाता था, आज भी महादलित को मंदिर में लोग नहीं जाने देते है, इसीलिए 2024 में सोंच समझकर वोट करें और देश को मजबूत बनाएं।








