AMIT LEKH

Post: स्कूलों में पहुंची “पुलिस दीदी” टीम छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

स्कूलों में पहुंची “पुलिस दीदी” टीम छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

संकलन : पटना डेस्क

पुलिस टीम ने बच्चों को मानव तस्करी एवं बाल श्रम से बचाव के उपाय बताए

साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की “पुलिस दीदी” टीम द्वारा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानव व्यापार, बाल श्रम, महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बच्चों को मानव तस्करी एवं बाल श्रम से बचाव के उपाय बताए। साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। मोतिहारी पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों और युवाओं को अपराध से बचाव के प्रति सजग किया जा सके। रक्सौल, नकरदेई, अरेराज और पलनवा थाना क्षेत्र के विद्यालयों में भी “पुलिस दीदी” टीम ने छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

Comments are closed.

Recent Post