* गला दबाकर मारे जाने की आशंका : पुलिस कर रही है जांच?
* पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकता है मौत के कारणों का खुलासा : थानाध्यक्ष, नौतन
बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चम्पारण के नौतन थाना अंतर्गत पश्चिमी नौतन के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 4 स्थित मकई के खेत में बने करकट सेड की एक झोपड़ी से पुलिस ने कुंती देवी (32 वर्ष) पति अशोक मुखिया का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। सूत्रों के द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को झोपड़ी में रख दिए जाने की बात बताई जा रही है। मृत महिला 3 बच्ची की मां बताई जाती है। घटना की पुष्टि करते हुए नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण ज्ञात हो सकेगा। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।








