AMIT LEKH

Post: प्रेमी पति ने प्रेमिका पत्नी को दी खौफ़नाक सजा

प्रेमी पति ने प्रेमिका पत्नी को दी खौफ़नाक सजा

* फांसी लगाकर हत्या करने की कोशिश : एक महीने से जिंदगी और मौत से जूझ रही है पीड़िता…?
* जांच में जुटी पुलिस….

सुपौल, (जितेंद्र कुमार)। सुपौल, में एक प्रेमी पति ने अपनी प्रेमिका पत्नी को खौफनाक सजा दिया है। प्रेमी पति ने पत्नी को फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना उत्तर निवासी सुविण कुमार से जुड़ा है। जो, अपने पड़ोस में रहने वाले उमेश चौहान की शादीशुदा बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी किया और शादी के एक साल बाद 9 फरवरी 2023 को घरेलू विवाद के कारण अपनी प्रेमिका पत्नी को घर में बंद कर उसे फांसी लगाकर उसे मारने की कोशिश की। जब आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी तो आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई और उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए लेकर आये। लेकिन पीड़िता की गंभीर स्थिति के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता को अस्पताल से रेफर करने के बाद पीड़िता के पति और परिजन ईलाज के लिए बाहर ले गए और कुछ दिन निजी अस्पताल में ईलाज कराने के बाद उसे वापस अपने घर ले आए। लेकिन, पीड़िता की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है पीड़िता की अभी भी गंभीर स्थिति है।आज जब पीड़िता की और अधिक हालत खराब हो गई तो फिर पीड़िता के परिजनों ने पीड़िता को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आये, जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.उमेश कुमार मंडल द्वारा फिर पीड़िता का प्राथमिक उपचार किया गया है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया है। पीड़िता के माता पिता का आरोप है कि पीड़िता के पति और सास ने जान से मारने की नीयत से उसे फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की है पीड़िता की माँ का कहना है कि पीड़िता की सास से लड़ाई झगड़ा हुई थी, जिसके बाद पीड़िता के पति और पीड़िता के सास ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि हम अपनी बेटी की शादी फारबिसगंज किसी दूसरे लड़के से किये थे, लेकिन शादी के बाद मेरी बेटी से प्रेम प्रसंग के कारण आरोपी सुविण कुमार ने दूसरी शादी किया। ईधर आरोपी पीड़िता के प्रेमिका पति सुविण कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए पीड़िता द्वारा खुद से आत्महत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.उमेश कुमार मंडल ने कहा कि हैंगिंग मामला है घटना पुरानी है। लेकिन, गले पर हैंगिंग के अभी भी गहरे जख्म हैं। घटना की जानकारी स्थानीय त्रिवेणीगंज पुलिस को भी दी गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।

Comments are closed.

Recent Post