इलेवन 11 क्रिकेट फेडरेशन इंडिया के द्वारा उत्तर प्रदेश के गजियाबाद के गौतमबुद्ध नगर में आयोजित चार दिवसीय सीनियर नेशनल इलेवन 11 चैंपियनशिप 2023 में कई राज्य के टीम ने भाग लिया
✍️ मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। इलेवन 11 क्रिकेट फेडरेशन इंडिया के द्वारा उत्तर प्रदेश के गजियाबाद के गौतमबुद्ध नगर में आयोजित चार दिवसीय सीनियर नेशनल इलेवन 11 चैंपियनशिप 2023 में कई राज्य के टीम ने भाग लिया। जिसमे चार पुल में बांट लीग मैच हुआ। इसमे बिहार इलेवन 11 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार झा, नेशनल अंपायर शशिभूषण प्रकाश के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया। बिहार टीम राजस्थान को हरा कर सेमी फाइनल में तथा मध्य प्रदेश को हरा कर फाइनल में पहुंचा। फाइनल में झारखंड के साथ बड़ा ही रोमांचक मुकाबला के साथ अंतिम बॉल में एक रन से पीछे हुआ और उप विजेता बना । बिहार के खिलाड़ी रोशन राज को बेस्ट विकेट कीपर , शाहबाज को बेस्ट बॉलर,संदीप को बेस्ट डिसिप्लिन प्लेयर , कौशिक वत्स को बेस्ट सिक्स के लिए सम्मानित किया गया। बिहार से राजन के कप्तानी में उप कप्तान कौशिक वत्स, करण, दीपक कुमार, संदीप, रौशन राज, शहबाज, ज्योतिष, उज्ज्वल, शुभ शर्मा, धीरज , दिलकश, अल्ताफ, आर्यन आदि ने अच्छा प्रदर्शन कर बिहार को फाइनल में पहुंचा कर बेहतर खेल भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बिहार इलेवन11 क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार, चेयरमैन कामेश्वरी देवी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा, नेशनल अंपायर राजकिशोर गुप्ता, जितेंद्र, मनीष खां, नीतीश, उत्सव भारद्वाज,रिंकी कुमारी, अंशु कुमारी, सहरसा के जिलाध्यक्ष मुकुंद माधव, विकास मिश्र, जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव, सुनील कुमार झा, आनंद झा, शैलेश झा, डॉक्टर रमन झा, मुकुंद माधव, संतोष सिंह तोमर, संदीप झा, प्रणव प्रेम, विकास भारती, ब्रजेश, अमर र्ज्योति, हरेंद्र सिंह, मनोरंजन सिंह, सैयद समी अहमद, अजय, कुणाल, कुंदन सिंह, अशफाक आलम, बदरे आलम ,खुर्शीद अंसारी, नयन सिंह, मनोज सोनी, दीपक राठौर, , सुपौल के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सचिव शारदानंद झा कोषाध्यक्ष संजय कुमार झा, सर्वेश झा, मो वल्लीवुल्लाह , सुमन सिंह, आदि, मधेपुरा से पंकज कुमार शर्मा,दिलीप कुमार, खगड़िया के दीपक, प्रकाश मंडल, भागलपुर के धर्मेंद्र,सीतामढ़ी से तारकेश्वर मंडल,अररिया से ब्रजनंदन राउत, पटना से मनीष, सभी संघ फुटबाल, कबड्डी खोखो, हॉकी , लाठी, गदा,कुश्ती, भारोटोलन आदि की और से बिहार को सीनियर नेशनल इलेवन 11 क्रिकेट चैंपियनशिप 2023 की जीत पर ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। सभी के प्यार, आशीर्वाद स्नेह, और सहयोग से बिहार ने तमिलनाडु के सेलम में चौथा स्थान प्राप्त किया था। लेकिन इस बार बिहार को लोगो एवं पदाधिकारी के आशीर्वाद व सहयोग से बिहार के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बिहार को गौरवान्वित किया है। इस आशय की जानकारी बिहार इलेवन 11 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार झा ने दिया।








