AMIT LEKH

Post: भोजपुर के सभी मंडलो के बूथो पर सुना गया, मेरा बूथ सबसे मजबूत

भोजपुर के सभी मंडलो के बूथो पर सुना गया, मेरा बूथ सबसे मजबूत

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री जी के संबोधन को भोजपुर जिला के सभी मंडलो के बूथो पर सुना गया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा/भोजपुर, (27जून 23)। मंगलवार को प्रधानमंत्री जी के मेगा इवेंट कार्यक्रम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का संबोधन भोजपुर जिला के सभी 32 मंडलो मे बड़े-छोटे स्क्रीन पर सुना और देखा गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहा कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल से पूरे देश के बूथो के कार्यकताओ का संबोधन किया गया। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के सभी 32 मंडलो मे मंडल अध्यक्षो की अध्यक्षता और कार्यक्रम प्रभारियो की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर मंडल मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता धीरज सिंह, भरत सिंह सहित बूथ कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर देखा और सुना। आरा विधानसभा के आरा नगर मंडल मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष जीतु चौरसिया, ग्रामीणों मे महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, शाहपुर विधानसभा के शाहपुर, बिहिया प्रखंडो के सभी मंडलो मे मुन्नी देवी, भुवर ओझा, जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट और मंडल अध्यक्षो सहित बूथ कार्यकताओ की सहभागिता रही। जगदीशपुर विधानसभा के नयका टोला मंडल मे लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, रमेश सिंह सहित बूथ कार्यकर्ता, जगदीशपुर नगर मे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,प्रहलाद राय मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार सहित बूथ कार्यकर्ता शामिल हुए। तरारी विधानसभा के पीरो नगर मंडल मे जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मनोज सुमन, सहित बूथ कार्यकर्ता, सिकरहटा मंडल मे किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, सहार मंडल मे जिला मंत्री विनय सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता, अगिआंव विधानसभा के गड़हनी मंडल मे जिला प्रवक्ता विनय सिंह, अरविन्द सिंह, अनील कुमार सिंह, ननउर मंडल मे महामंत्री राकेश सिंह, अगिआंव मंडल मे अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, और संदेश विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल के खेसरहिया बूथ पर प्रवक्ता राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पिंटु कुशवाहा, कोईलवर दक्षिणी मंडल के खनगाँव बूथ पर अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष वीणा गुप्ता, कोईलवर नगर मे मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता संतोष सिंह, उदवंतनगर मंडल मे जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव, मंडल संयोजक, संदेश मंडल मे जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष लव पंडित और गजराजगंज मंडल मे जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सहित बूथ कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।

Recent Post