



बंजरिया पुलिस ने शहर के चर्चित प्रोपर्टी डीलर सिपाही सहनी हत्याकांड में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है
दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
-अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। बंजरिया पुलिस ने शहर के चर्चित प्रोपर्टी डीलर सिपाही सहनी हत्याकांड में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त बंजरिया थाना क्षेत्र के दरोगा टोला मोहल्ला निवासी राजा सहनी है। उक्त जानकारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजरिया थाना के आर्म्स एक्ट का अभियुक्त बंजरिया थाना क्षेत्र में देखा गया है। इसके आधार पर एएसपी राज के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बंजरिया थाना की पुलिस व तकनीकी शाखा के अधिकारियों ने मिलकर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजा सहनी पर सिपाही सहनी हत्याकांड व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।