AMIT LEKH

Post: आइसा 4-5 जुलाई को करेगी भूख हड़ताल

आइसा 4-5 जुलाई को करेगी भूख हड़ताल

चार वर्षीय स्नातक कोर्स व बेतहाशा फीस वृद्धि के खिलाफ़ आइसा 4,5 जुलाई को करेगी भूख हड़ताल

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। जगदीशपुर में आज लगातार पांचवें दिन आइसा का सदस्यता अभियान चलाया गया। डॉ के के मंडल कॉलेज में सैकड़ों छात्र आइसा के सदस्य बनें। वहीं नयका टोला के कोचिंग संस्थान में 50 से ज्यादा छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया।

अभियान में शामिल आइसा प्रखंड सचिव कमलेश यादव ने कहा बिहार में चार साल सालाना स्नातक कोर्स लागू किया जा रहा है जो बिना बहस किए अलोकतांत्रिक ठंड से लाई गईं नई शिक्षा नीति 2020 को बिहार में राज्यपाल के सहारे भाजपा लागू करने में जुटी हुई है। बिहार के शिक्षण संस्थान शिक्षक कर्मचारियों की कमी, पुस्तकालय की कमी, जर्जर भवन , समुचित पेयजल का अभाव, छात्रावास जैसे मूलभूत सुविधाओं के जूझ रहें हैं।

वहीं अभियान में शामिल आइसा प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा FYUP लागू होने से 3 वर्ष की पढ़ाई अब चार वर्ष की हो जाएगी जिसमें सेमेस्टर सिस्टम नियम लागू होगा। इस नियम के लागू होने से छात्रों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। पहले यूनिवर्सिटी की फीस लगभग 4500 रूपए तक थीं परंतु इसके लागू होने के बाद अब न्यूनतम फीस 22500 हों गया है। इसके खिलाफ़ 4 और 5 जुलाई को आइसा का विश्विद्यालय जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय भूख हड़ताल होगा। सभी छात्र अपने हक़ अधिकार के लिय हड़ताल में जरूरत शामिल हों। सदस्यता अभियान में शामिल रहे प्रखंड सचिव कमलेश यादव, अध्यक्ष शाहनवाज खान, साहिल खान, आदिल खान।

वहीँ अमिट लेख को प्रेषित एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

आरा, अनुमंडल ब्यूरो। समाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार अटल ने पटना डी. एन. एस. क्षेत्रिय सहकारी प्रबंध संस्थान सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार बिहार के डायरेक्टर केपी रंजन जी से मिलकर भोजपुर के किसानों के संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया , पशुपालन एवं डेयरी का लाभ किसानों को मिले इस विषय पर बात किया।

Comments are closed.

Recent Post