AMIT LEKH

Post: जाली नोट व चरस के साथ पांच गिरफ्तार

जाली नोट व चरस के साथ पांच गिरफ्तार

जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जिला पुलिस टीम ने दो अलग अलग जगहो पर कारवाई करते हुए दो लाख 21 हजार के जाली नोट व करीब पांच किलो 182 ग्राम चरस के साथ पांच तस्करो को गिरफ्तार किया है

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। जिला पुलिस टीम ने दो अलग अलग जगहो पर कारवाई करते हुए दो लाख 21 हजार के जाली नोट व करीब पांच किलो 182 ग्राम चरस के साथ पांच तस्करो को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुये पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहन जांच व छापेमारी करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र से 1.4 किलोग्राम चरस और दो लाख इक्कीस हज़ार रुपया के जाली नोट व मारूति कार के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहन जांच व छापेमारी करते हुए छतौनी थानाक्षेत्र से 1.4 किलोग्राम चरस और दो लाख इक्कीस हज़ार रुपया के जाली नोट व मारूति कार के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मो.नुरूद्दीन ग्राम बेरवास,थाना डुमरा जिला सीतामढी व मो.जाहिद हुसैन ग्राम रूनी,थाना रूनीसैदपुर जिला सीतामढी के रूप में हुई है। पुलिस ने दूसरी ओर कार्रवाई करते हुये रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रामगढवा थाना क्षेत्र के सेमरा चौक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 ए के मुख्य सड़क पर की है। जहां से दो मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगो को पिठ्ठु बैग में रखे 3 किलो 782 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिनकी पहचान मनोज यादव,ग्राम ममहरिया,थाना पलनवा जिला पूर्वी चंपारण,सुरेश कुशवाहा ग्राम कठिया मठिया थाना कंगली जिला पश्चिम चंपारण व शेख अमरूल्लाह ग्राम तिलोकवा थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चंपारण के रूप हुई है। उक्त सभी तस्करो से आवश्यक पूछताछ के बाद छतौनी व रामगढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कर कारवाई की जा रही है।

Recent Post