AMIT LEKH

Post: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पसरा मातम

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पसरा मातम

← Back

Thank you for your response. ✨

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, मां और गर्भवती पत्नी के साथ इलाज करा लौट रहा था 

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष )। भीषण सड़क हादसे में मां-बेटा और बहू की मौत हो गई। मोतिहारी बेतिया राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अनियंत्रित डंपर की चपेट में एक बाइक पर सवार मां, बेटा और गर्भवती बहू आ गई। घटनास्थल पर ही मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि गर्भवती बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गर्भवती पत्नी साहिबून खातून का जांच करने आया था। बताया जा रहा है कि लड्डू अपनी बाइक से गर्भवती पत्नी साहिबून खातून की जांच कराने अपनी मां सोना खातून के साथ मोतिहारी गया था। जांच कराने के बाद वह दोनों को लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच बंजरिया थाना के चैलाहा के पास डंपर की चपेट में तीनों आ गए। लड्डू और उसकी मां 60 वर्षीय सोना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों की लाश को कब्जे में लेकर अन्तयपरीक्षण हेतू सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि लड्डू चार भाई और एक बहन था। परिजनों ने बताया कि मृतक लड्डू चार भाई और एक बहन है। वह तीसरे नंबर पर था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी सिसवा में हुई थी। बंजरिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन तीनों की मौत हो गई। डंपर को जब्त कर लिया गया है। चालक के गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

Comments are closed.

Recent Post