AMIT LEKH

Post: हॉस्टल संचालक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

हॉस्टल संचालक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

छात्रावास में रह रही एक नाबालिक लड़की के साथ हॉस्टल संचालक दिलीप कुमार सिंह के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है

✍️ संवाददाता

– अमिट लेख

तुरकौलिया। छात्रावास में रह रही एक नाबालिक लड़की के साथ हॉस्टल संचालक दिलीप कुमार सिंह के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा को हास्टल संचालक हमेशा लछेड़छाड़ और टच करता था। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव भी देता था। हास्टल संचालक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया का रहने वाला है। इस मामले को लेकर छात्रा की माता संग्रामपुर परसौना के आरती देवी ने रघुनाथपुर ओपी थाना में आवेदन देकर शिक्षक सह संचालक दिलीप कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां उसने बताया है कि उसकी लड़की रघुनाथपुर के पूर्व मुखिया विनय सिंह के घर के उत्तर बगल ओम साई हॉस्टल है। उसी में उसका नामांकन कराया गया है जहां वह एक साल से रहकर वही पर पढ़ती है। इधर हाल के दिनों में वह घर आई थी। जब उसे हॉस्टल जाने के लिए तैयार होने को बुधवार को बोला गया तो हॉस्टल जाने से इंकार करने लगी। जब उसे पूछा गया तो उसने बताया कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई नहीं करुंगी। जो हास्टल संचालक के उसे पढ़ाते हैं। वह हमेशा उसे टच करते हैं। डरा धमकाकर छेड़खानी करते रहते हैं। जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई है। इतना ही नही शारीरिक संबंध बनाने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह अब हास्टल में रहना नही चाहती है। रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हास्टल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post