एसएसबी और नेपाल एपीएफ का वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल मित्रता को बढ़ाना था
वाल्मीकिनगर से नन्द लाल पटेल की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। एसएसबी बगहा के अधीन बी समवाय गंडक बराज मे भारत के (एसएसबी)और नेपाल के(एपीएफ) के साथ वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य जवानों को उत्साहित करना और भारत नेपाल मित्रता को बढ़ाना था। जिसमे एपीएफ नेपाल विजेता और एसएसबी उप विजेता रहा। दोनो टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित और उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी का कमांडेंट लेबल कॉर्डिनेशन में मीटिंग किया गया जिसमें 21 वीं वाहिनी से डिप्टी कमांडेंट निरंजन लाल, असिस्टेंट कमांडेंट वंश दीप माझी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मंडल, 65 वाहिनी से द्वितीय कमांडेंट अच्युत सिंह, 44 वी वाहिनी से राजेश कुमार उपस्थित हुए तथा नेपाल के तरफ से शशि पांडे एसपी 17 बीएन चितवन धीरेन्द्र राज एसपी पश्चिम नवल परासी 26 बीएन सूरज चौधरी डिप्टी एसपी 31 बीएन पूर्वी नवल परासी इंस्पेक्टर पदम पानी पांडे मौजूद रहे।
जिसमें भारत नेपाल अवैध तस्करी को रोकना, मानव तस्करी को रोकना, दोनों देशों के बीच आपस में तालमेल बनाए रखना तथा बॉर्डर संबंधित अन्य बातो पर चर्चा किया गया।








