AMIT LEKH

Post: मुंशी प्रेमचंद जयंती व सुर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि मनाई गई

मुंशी प्रेमचंद जयंती व सुर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि मनाई गई

वीके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती और सुर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि मनाई गई

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। शहर के बरियारपुर स्थित वीके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती और सुर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण तथा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन विनय कुमार शर्मा ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में मुंशी प्रेमचंद और संगीत के क्षेत्र में मोहम्मद रफी के योगदान को दुनिया सर्वदा याद रखेगी। मुंशी जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। विद्यालय के प्राचार्य अंजनी अशेष ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक व्यवस्था पर गहरी चोट करती हैं। वे सही अर्थों में कलम के सिपाही थे। वहीं शहंशाह-ए-तरन्नुम कहे जाने वाले मोहम्मद रफी ने हर मूड के गीत गाकर यह साबित कर दिया कि वे अद्वितीय हैं। इस अवसर पर श्री अशेष ने रफी के गीत आजा तुझको पुकारे मेरे मीत रे… और ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें.. गाकर खूब तालियां बटोरीं ।वही छात्र-छात्राओं के द्वारा भी कई गीत प्रस्तुत किए गए।

Comments are closed.

Recent Post