AMIT LEKH

Post: भारत से नेपाल ले जा रहे तस्कर को एक नाबालिग लड़की के साथ किया गिरफ्तार

भारत से नेपाल ले जा रहे तस्कर को एक नाबालिग लड़की के साथ किया गिरफ्तार

सीमा चौकी शैलेशपुर के जाँच दल ने सीमा पर एक तस्कर को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जा रहे एक नाबालिग लड़की के साथ गिरफ्तार किया है

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी शैलेशपुर के जाँच दल ने सीमा पर एक तस्कर को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जा रहे एक नाबालिग लड़की के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि स.उप-निरीक्षक करम सिंह के नेतृत्व में एवं अन्य 04 जिसमे महिला बल कर्मी भी शामिल थी। सीमा स्तम्भ 206/1 के पास चेक पोस्ट पर अपनी दैनिक जांच ड्यूटी का निर्वाहन कर रही थी। इसी क्रम में जाँच दल द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति एक लड़की के साथ भारत प्रभाग से नेपाल प्रभाग की तरफ जा रहा रहा है । जाँच दल द्वारा दोनों को रोककर पूछ-ताछ किया गया एवं जरूरी कागजों की जांच की गई। पूछ-ताछ एवं जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि लड़की जो नाबालिग थी को भारत से नेपाल की तरफ मानव तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। तस्कर की पहचान सुपौल जिला के अररिया गांव के ऋतिक कुमार के रूप मे की गयी है। जिसके पास से 9800 रुपए , 01 सैमसंग मोबाइल भी बरामद किया गया है। मानव तस्करी के उद्देशय से ले जा रहे उक्त लड़की का नाम जूली मौर्य (काल्पनिक नाम ) , उम्र- 15 वर्ष (नाबालिग ) पुत्री जितेंदर मोर्य , सेक्टर-१०, नॉएडा , गौतम बुद्धा नगर (उ.प्र.) के रूप में कि गयी। नाबालिग लड़की के पास व्यक्तिगत रूप से 1050/- रूपये , 01 छोटा कीपैड मोबाइल फ़ोन पाया गया है। विशेष जाँच दल द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत पकडे गये व्यक्ति और जप्त सामान को थाना- ओ पी. भीमनगर को एवं नाबालिग लड़की को व्यक्तिगत सामान के साथ चाइल्ड लाइन , सुपौल बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post