AMIT LEKH

Post: पत्नी के विवाद से तंग आकर, पति ने खाया ज़हर हालत नाज़ुक

पत्नी के विवाद से तंग आकर, पति ने खाया ज़हर हालत नाज़ुक

चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि प्वाइजनिंग केश है, पीड़ित का ईलाज किया जा रहा है, अगर सुधार होगा तो ठीक है, अगर पीड़ित की स्थिति में सुधार नहीं होगा तो इसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया जाएगा

जितेन्द्र कुमार

–  अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। त्रिवेणीगंज और मधेपुरा जिले के शंकरपुर सीमा पर स्थित शंकरपुर थाना क्षेत्र के इकराहा वार्ड नम्बर 3 में पत्नी से आपसी विवाद होने के बाद। गुस्साए पति ने तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी करने का नाकाम प्रयास किया है। गंभीर रूप से बेहोशी हालत में स्थानीय निवासी विनोद साह के 28 वर्षीय पुत्र पीड़ित गौतम राजा को ग्रामीणों द्वारा नजदीकी अस्पताल त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया है। जहां, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार की निगरानी में पीड़ित का ईलाज किया जा रहा है। पीड़ित के परिजन का कहना है कि पति पत्नी में आपसी लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसीक्रम में यह कोई कीटनाशक दवाई खा लिया। जिसके बाद हालत गंभीर होने के बाद इसे अस्पताल लाया गया है। लड़ाई किस वजह से हुई इसके कारणों का क़ुछ पता नहीं चल पाया है। वही चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि प्वाइजनिंग केश है, पीड़ित का ईलाज किया जा रहा है। अगर सुधार होगा तो ठीक है, अगर पीड़ित की स्थिति में सुधार नहीं होगा तो इसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया जाएगा।इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है।

Comments are closed.

Recent Post