एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी कुनौली के नाका दल ने एक तस्कर को 06 बोरी यूरिया खाद और 04 बैग डीएपी खाद के साथ किया गिरफ्तार
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी कुनौली के नाका दल ने एक तस्कर को 06 बोरी यूरिया खाद और 04 बैग डीएपी खाद के साथ किया गिरफ्तार। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से आसूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ सं. 229/15 भारपोरी ग्राम के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ प्रतिबंधित सामान की अवैध तस्करी होने वाली हैं। जिसे रोकने के लिए एसएसबी सीमा चौकी कुनौली के द्वारा नाका दल का गठन किया गया। उप.नि. राजपाल सिंह के नेतृत्व में अन्य 05 का गश्त दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुये एवं निर्धारित क्षेत्र मे तैनात होकर सतर्कता के साथ ड्युटी करने लगे। कुछ समय उपरांत गश्त दल द्वारा देखा गया कि कुछ व्यक्ति अलग अलग साइकिल और मोटरसाइकिल पर सामान लिए भारतीय प्रभाग से नेपाल प्रभाग की तरफ जा रहे हैं। पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर नाका दल द्वारा उन्हें रोकने के क्रम में एक व्यक्ति को नाका नाका दल द्वारा पकड़ लिया गया बाकी सब सामान छोड़ नेपाल प्रभाग की तरफ फरार हो गए। पकडे गए सामान की तलाशी के दौरान उनके पास से 06 बोरी यूरिया खाद तथा 04 बोरी डीएपी, 01 मोटरसाइकल BR32A4292, चार साइकिल, प्राप्त हुआ जिसे नाका दल द्वारा जब्त किया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान कारी यादव, महानपुर , सप्तरी नेपाल के रूप मे की गयी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति , तथा अन्य जब्त सामानों को कस्टम विभाग कुनौली सुपौल, बिहार के सुपुर्द कर दिया गया।








