एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं आम ग्रामीणों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर (सुपौल)। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भीमनगर स्थित पंचायत भवन में शनिवार को एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं आम ग्रामीणों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि यह बैठक प्रत्येक माह में एसएसबी और स्थानीय लोगों के बीच होते रहता है। जिससे एसएसबी और आम लोगों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर बना रहे। इन्होंने ग्रामीणों को अपने संबोधन में कहा कि अगर सीमा क्षेत्र में किसी नए व्यक्ति को देखते हैं जो इस समाज या इस देश का नहीं है। ऐसे लोगो के बार में एसएसबी को सूचना देने का तुरंत प्रयास करें। जिससे एसएसबी इस पर काम कर सके। आपके समाज में यदि कोई ऐसे व्यक्ति हो जो असमाजिक और देश विरोधी गतिविधियो में दिखाई देते है। इसके लिए भी आपलोग सूचना देकर सहयोग करें। ऐसे करने पर आपके साथ साथ आपका समाज और देश सुरक्षित रहेगा।
वही आगे उन्होंने यह भी कहा कि वीरपुर एसएसबी मुख्यालय में पिछले कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का मामला लटका हुआ था। जिसपर विभागीय स्तर से काम किया जा रहा है। ताकि यह विद्यालय खुल सके। जिससे एसएसबी के साथ साथ इस इलाके के लोगों के बच्चे को भी बेहतर शिक्षा मिल पाए। हमारे समाज और देश का विकास शिक्षा से ही होता है । जब हमारे देश के हर बच्चे से लेकर हर वह व्यक्ति शिक्षित हो , शिक्षित व्यक्ति ही देश के विकास और निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। वही आये हुए व्यापारियों ने अपनी अपनी विभिन्न समस्याओं को बैठक में रखी। उक्त बैठक में असिस्टेंट कमांडेंट ललित कुमार सिंह, भीमनगर पंचायत के मुखिया बबलू यादव, भीमनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, सचिव राकेश गुप्ता, कोशी के संवेदक राजु सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रवेज अहमद, कन्हैया गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, संजय सिंह, रमेश गुप्ता, ओमजी भगत, राजेश भगत, मनोज भगत, चिंटू गुप्ता, अमीत सिंह, रौशन ठाकुर, विनय गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।








