झोला छाप डॉक्टर ने एक वर्षीय बच्चे की जान ली. गलत सुई लगाने का आरोप
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। आज रोज रविवार के अहले सुबह त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाए एक वर्षीय बच्चे को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया कि दो सुई लगाने के बाद बच्चे का स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों ने झोला छाप डॉक्टर पर गलत सुई देने का आरोप लगाया है। परिजनों में कोहराम मचा है बताते चले कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत अंतर्गत कसहा में झोला छाप डॉक्टर द्वारा दो सुई लगाने के बाद एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजन झोला छाप डॉक्टर डॉ. मुसन राम पर गलत सुई देने का आरोप लगा रहे हैं।
मृतक के परिजनों का आरोप है की प्रमोद कुमार का एक वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार को चोट लगने के बाद उसे पास के ही एक डॉक्टर मुसन राम के पास इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर मूसन राम ने बच्चे को दो सुई लगाया। जिसके बाद बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत खराब होते देख परिजन द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया। तब-तक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन झोला छाप डॉक्टर मूसन राम पर गलत सुई लगाने का आरोप लगा रहे हैं।








