भोजपुरी के लिए समर्पित पटल हम हई भोजपुरिया का आगाज भोजपुरी के लिए वरदान साबित होगा, यह बात भोजपुरी के स्तम्भ एवं जाने माने गीतकार कुमार अजय सिंह ने उस वक्त कहा जब “हम हई भोजपुरिया” लाईव पटल पर सावन महोत्सव कार्यक्रम संचालित हो रहा था
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भोजपुरी के लिए समर्पित पटल हम हई भोजपुरिया का आगाज भोजपुरी के लिए वरदान साबित होगा। यह बात भोजपुरी के स्तम्भ एवं जाने माने गीतकार कुमार अजय सिंह ने उस वक्त कहा जब “हम हई भोजपुरिया” लाईव पटल पर सावन महोत्सव कार्यक्रम संचालित हो रहा था। उक्त पटल को भोजपुरी के लिए आम जन मानस कवि साहित्यकार गीतकार गायक समाज सेवी लोगो को समर्पित करते हुए आयोजक साहित्यकार रामबहादुर राय गायक गजेन्द्र ओझा मार्गदर्शक गायक ईश्वरदत पांडेय संयोजक ने आपार खुशीया जताया। जिस कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए भोजपुरी सेवक नंदकुमार तिवारी मनोज सिंह समाज सेवक का नाम निवेदित था। इस मौके पर गायिका ममता ओझा राजा अहमद गायक रोहित प्रधान प्रशंसा सिन्हा वैदिक तिवारी सहित दर्जनों कलाकारों ने भाग लेकर गीत संगीत प्रस्तुत किया। जिसकी अध्यक्षता लाखन सिंह झारखंड ने करते हुए सबको आशीर्वचन तथा शुभकामना दिया। इस पटल पर प्रत्येक दिन रात्रि नौ बजे से भोजपुरीया लोगो का जुटान होते रहता है। जिसका संचालन चिन्टु तिवारी ने बहुत सुंदर तरिके से किया।








