AMIT LEKH

Post: डीएम ने की जाति आधारित गणना की समीक्षा

डीएम ने की जाति आधारित गणना की समीक्षा

डीएम सौरभ जोरवाल ने शनिवार को पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत हो रहे जाति आधारित गणना को लेकर प्रखंड में इसकी समीक्षा की

पप्पू पंडित

–  अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (संवाददाता)। डीएम सौरभ जोरवाल ने शनिवार को पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत हो रहे जाति आधारित गणना को लेकर प्रखंड में इसकी समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में प्रखंड के वरीय पदाधिकारी पीजीआरओ वृंदा लाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मीनू कुमारी, अंचलाधिकारी पिंकी राय उपस्थित थे। उन्होंने निर्देश दिया कि शनिवार अपराह्न 4 बजे तक सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लें। समीक्षा के क्रम में प्रखंड परिसर में उपस्थित कुछ ग्रामीणों की समस्या का निदान डीएम के द्वारा किया गया। इस दौरान डीएम ने पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।

Comments are closed.

Recent Post