AMIT LEKH

Post: राजद द्वारा पंचायत स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर परिचर्चा आयोजित किया गया

राजद द्वारा पंचायत स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर परिचर्चा आयोजित किया गया

राजद द्वारा पंचायत स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया

राजा कुमार साह

–  अमिट लेख

पताही पुर्वी चम्पारण। पताही प्रखंड अंतर्गत पदुमकेर पंचायत के नारायणपुर गांव में राजद द्वारा पंचायत स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ने की। इसमें मुख्य अतिथि पुर्व विधायक प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव, अनुमंडल अध्यक्ष चंचल कुमार सिंह, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष रामड्रेस पासवान मौजूद थे। जिन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। पुर्व विधायक प्रत्याशी अच्छेलाल यादव प्रसाद ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार एवं उनके द्वारा भारतीय संविधान में दिए गए समता स्वतंत्रता भाईचारा एवं न्याय के अधिकार को भाजपा एवं आरएसएस के लोग खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। जिन्हें नाकाम करना राजद की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मौजूद लोगों से आह्वान करते हुए कहा देश में मनुस्मृति के विधान को लागू कर वर्ण एवं जाति भेद की व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने के लिए साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू जी के निर्देश पर बिहार एवं जिला से लेकर गांव तक आंबेडकर परिचर्चा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन एवं राजनीतिक तथा आर्थिक परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए राजद अभियान चला रहा है। सामाजिक न्याय एवं संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राजद कार्यकर्ताओं को एससी एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय को मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ संविधान को बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकना है। पताही प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ने कहा भाजपा के लोग देश में बेरोजगारी भुखमरी किसानों की समस्या सरकारी संपत्ति को बेचकर एससी एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण को समाप्त कर इस समुदाय के खिलाफ साजिश को नाकाम करना होगा। मौके पर प्रखंड महासचिव आमोद पांडे, पंचायत अध्यक्ष श्री भगवान सिंह , नन्हाकार पंचायत अध्यक्ष भागनारायण पासवान, जदयू पंचायत अध्यक्ष कमल पटेल, अनीता देवी पंचायत अध्यक्ष, मिंटू देवी पंचायत अध्यक्ष विनोद सिंह, सहित गण्यमान लोग एवं राजद कार्यकर्ता सहित नारायणपुर ग्रामीण इलाके की महिलाएं मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post