AMIT LEKH

Post: विभिन्न कांडों के वांछित पिता पुत्र सहित चार गिरफ्तार भेजा जेल

विभिन्न कांडों के वांछित पिता पुत्र सहित चार गिरफ्तार भेजा जेल

पुलिस ने बीती रात्रि थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न कांडो के चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। पुलिस ने बीती रात्रि थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न कांडो के चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण बली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीएसटी मामले में नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड नंबर 15 निवासी रमण दास को गिरफ्तार किया गया। वही हत्या के अभियुक्त योगियाचाहि वार्ड नंबर 6 निवासी दिलो यादव उर्फ दिलेन कुमार जबकि मारपीट के मामले में नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड नंबर 15 निवासी योगेंद्र दास एवं लड़का सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सभी गिरफ्तार चारो आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post