AMIT LEKH

Post: सांसद ने क्रेन हादसे में मृत युवक के परिवार को दी सांत्वना व आर्थिक सहायता

सांसद ने क्रेन हादसे में मृत युवक के परिवार को दी सांत्वना व आर्थिक सहायता

महम्मदपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय नामक युवक की महाराष्ट्र में पुल निर्माण के दौरान हुए क्रेन हादसे में मौत हो गई थी

संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा/मांझी/सारण। मांझी प्रखंड के महम्मदपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय नामक युवक की महाराष्ट्र में पुल निर्माण के दौरान हुए क्रेन हादसे में मौत हो गई थी।

इसकी जानकारी पाकर सत्यप्रकाश पाण्डेय के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने महम्मदपुर गांव में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल देर शाम पहुंचे। सांत्वना देते हुए उन्होंन कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। वहीं इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी रीमा देवी, भाई सौरभ कुमार, माता ज्ञांति देवी को ढांढ़स बंधाया। सांसद ने परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।

उन्होंने सरकारी योजनाओं के माध्यम से भी हर संभव सहायता पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्र नाथ सिंह, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी, बलवंत सिंह, चितरंजन सिंह, महम्मदपुर के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र उपाध्याय, शम्भू प्रसाद, रघुबर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, बनारसी प्रसाद, जयप्रकाश पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, अजय मांझी आदि अन्य लोग मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post