अवांछनीय गतिविधियों व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु की गई पेट्रोलिंग
✍️ तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जिला ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी तथा नेपाल ससस्त्र बल के संयुक्त जवानों द्वारा पिलर संख्या 497 से 498 तक अवांछनीय गतिविधियों व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत नेपाल पर जॉइंट फूट पेट्रोलिंग किया गया।
बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने बताया कि तस्करी पर विराम लगाने के लिए पैदल मार्च किया गया। तथा बाइक द्वारा भारत नेपाल सीमा में प्रवेश करने पर बाइक की तलाशी लिया गया तथा कानून व्यवस्था व बॉर्डर सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी व नेपाल सशस्त्र बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया।
पगडंडी रास्तों को चिन्हित किया गया, औरहवा कनमिसवा, झुलनीपुर बॉर्डर, नेपाल से नजदीक होने के कारण तस्कर पगडंडी रास्तों से निकल जाते हैं। इसी को लेकर एसएसबी तथा नेपाल सशस्त्र बल के संयुक्त जवानों के साथ बॉर्डर पर जॉइंट फूट पेट्रोलिंग किया गया। इस मौके पर बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह, कांस्टेबल रविकांत उपाध्याय, तथा एसएसबी व नेपाल सशस्त्र बल सहित आदि जवान शामिल रहे।








